बलौदाबाजार हिंसा मामले में भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष और महासचिव गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

Balodabazar Violence Case: बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 29 जून को 3 बड़ी गिरफ्तारी की है। दरअसल, भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश आजाद, प्रदेश महासचिव राम स्वरूप महिलांगे और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 153 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले भीम रेजिमेंट के रायपुर संभाग अध्यक्ष जीवराखन बांधे को जगदलपुर से पकड़ा गया था। आरोपी बांधे विशाखापट्नम भागने की फिराक में था। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी को रायपुर के महादेव घाट से गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें:- शादी समारोह, हॉस्पिटल और अंतिम संस्कार के दौरान आत्मघाती हमला, 18 लोगों की मौत, कई घायल

हिंसा मामले में पुलिस ने 19 जून को भीम आर्मी क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि किशोर नवरंगे ने ही 10 जून को धरना प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया था, जिसने हिंसा का रूप ले लिया था। घटना के बाद से किशोर फरार था, जिसे पुलिस ने 19 जून को धर दबोचा। वहीं 28 जून को  छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और DGP अशोक जुनेजा देर शाम अचानक जिला मुख्यालय बलौदाबाजार पहुंचे। उन्होंने आगजनी की घटना के बाद कलेक्ट्रेट बिल्डिंग के पूरा हो चुके रिस्टोरेशन कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों की बैठक लेकर बेहतर दायित्व निर्वहन के लिए उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर अतिरिक्त DGP अमित गुप्ता, रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा भी उपस्थित थे। (Balodabazar Violence Case)

अब तक 153 आरोपियों की गिरफ्तारी

कलेक्टर दीपक सोनी ने पावर पॉइंट प्रेजेटेशन के माध्यम से अब किए गए कार्रवाई की सिलसिलेवार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षति का आकलन कर लिया गया है, जिसमें करीब 12 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। कलेक्टर ने बताया कि पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त वाहनों के बीमा दावा राशि का भुगतान शुरू हो गया है। 24 घंटे सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की जा रही है। नकरात्मक पोस्ट वाले एकाउन्ट को बलॉक किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य सचिव को विश्वास दिलाया कि बैठक में जो भी निर्देश दिए गए हैं उसका पालन सुनिश्चित किया जाएगा और बेहतर कार्य करने सभी का प्रयास होगा। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि मुख्य आयोजक और उसके सहयोगियों समेत अब तक 153 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। संदेहियों की लगातार जांच की जा रही है। (Balodabazar Violence Case)

Back to top button