विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है, प्रदेश में न शिक्षा मंत्री हैं और न संसदीय कार्य मंत्री: पूर्व CM भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel on Cabinet: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 26 जुलाई तक चलेगा। सत्र के दौरान कुल पांच बैठकें होंगी। हालांकि सांसद बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा देने से संसदीय कार्य मंत्री का पद खाली हो गया है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है। शिक्षा सत्र चल रहा है, लेकिन प्रदेश में न शिक्षा मंत्री हैं और न संसदीय कार्य मंत्री। दोनों पदों को जल्दी भरा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- Kohli- Rohit T20 Retirement: वर्ल्ड कप जिताकर रोहित-विराट का टी-20 से रिटायरमेंट, बोले – खिताब के साथ मिला यादगार फेयरवेल

पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि मंत्रिमंडल में अभी कई अनुभवहीन मंत्री है। बीजेपी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। गुटबाजी के चलते मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पा रहा है। किसे मंत्री बनाना है ये तय नहीं कर पा रहे हैं। एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति हो गई है। विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर कहा कि इसकी चर्चाएं मीडिया में ज्यादा है। मंत्रिमंडल विस्तार समय पर होगा। (Bhupesh Baghel on Cabinet)

डिप्टी CM अरुण साव ने किया पलटवार

बता दें कि CM साय की कैबिनेट विस्तार को लेकर आलाकमान से बात हो चुकी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है। डिप्टी CM अरुण साव ने पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा अपने घर में जो जूतमपैजार चल रहा है, शिव डहरिया उसकी चिंता करे। दूसरे के घर में झांकने का काम ना करे। भाजपा एकजुट और मजबूत है। सरकार छत्तीसगढ़ और जनता की इच्छा-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। डिप्टी CM साव ने कांग्रेस की समीक्षा बैठक को लेकर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बैठक में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। (Bhupesh Baghel on Cabinet)

Back to top button