केंद्रीय मंत्री शिवराज का हेमंत सोरेन पर तंज, कहा- सत्ता की भूख ऐसी कि दो दिन भी बिना कुर्सी के नहीं रहेंगे

BJP on Hemant Soren: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के CM हेमंत सोरेन के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा न सताती है और न बचाती है। जांच एजेंसियां अपना काम करती है। उन्होंने चम्पाई सोरेन को कुछ दिन का मुख्यमंत्री बनाकर सताया है। अगर वे कुछ दिन और मुख्यमंत्री बने रहते तो क्या होता? इससे साफ होता है कि इन्हें एक ही परिवार चाहिए। सत्ता की भूख ऐसी है कि वापस आए तो दो दिन भी बिना कुर्सी के नहीं रहेंगे। भाजपा पूरी ताकत से मैदान में है और झारखंड में चुनाव जीतकर फिर से सुशासन स्थापित करेगी।

यह भी पढ़ें:- हेमंत सोरेन ने फिर ली झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, बेल पर आए हैं बाहर

वहीं भाजपा नेता सीता सोरेन ने कहा कि JMM का अलग संविधान बना हुआ है। कभी भी किसी को कुर्सी पर बैठा देते हैं और कभी भी उठा देते हैं। चम्पाई सोरेन JMM के पुराने नेता है। हेमंत सोरेन को देखना चाहिए था विधानसभा चुनाव में 3-4 महीने बाकी है। ऐसे में अगर चम्पाई सोरेन 3-4 महीने और अपना कार्यकाल जारी रखते तो क्या हो जाता? झारखंड ने चम्पाई सोरेन से इस्तीफ लेने और हेमंत सोरेन के शपथ लेने पर तंज कसते हुए कहा कि परिवार से बाहर का कोई CM नहीं रह सकता। चाहे वह आदिवासी समाज का ही क्यों न हो। इस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पलटवार किया और कहा कि 31 जनवरी 2024 के अपने पाप को याद करो भाजपा पार्टी वालों याद करो की तुमने सत्ता के गुरूर में कितने पाप किए। (BJP on Hemant Soren)

झारखंड मुक्ति मोर्चा और BJP में वार-पलटवार

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि कैसे झारखंडियों द्वारा चुने हुए मुख्यमंत्री को झूठा मुद्दा बना कर कैसे अपदस्थ किया गया। कैसे उन्हें राज भवन के पिछले रास्ते से ले जा कर जेल भेज दिया?  कैसे जेल जाते हुए अपने बच्चों से भी मिलने नहीं दिया है? आखिर किस बात की जल्दी थी तुम सब को ? किस बात का इतना डर है हेमंत सोरेन से ?, लेकिन ये डर देखकर अच्छा लगा। इस पर BJP ने फिर पलटवार किया है। साथ ही कहा है कि डर तो तुम्हारे आका को था, तभी तो जेल से आने के बाद एक हफ्तेभर भी इंतजार नहीं कर पाए और बेचारे चंपई को धकिया के कुर्सी से उतार दिया। परिवार प्रथम की जिस सोच के साथ तुम आगे बढ़ रहे हो, झारखंड की जनता उसका जल्द ही अंत करने वाली है। (BJP on Hemant Soren)

Back to top button