CM साय के जनदर्शन को लेकर सियासत, पूर्व CM भूपेश बघेल और PCC चीफ बैज ने कसा तंज

Congress on Jandarshan: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने CM हाउस में जनदर्शन किया। इसे लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जनदर्शन में विधायकों और अधिकारियों के खिलाफ शिकायत आ रही है। पूर्व CM डॉ. रमन सिंह कभी कहते थे कि एक साल कमीशनखोरी बंद कर दो। कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व CM ने कहा कि सिरपुर में JCB से खुदाई हो रही है। मूर्तियों की चोरी की बात भी सामने आ रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो गई है। पेंड्रा में हुई दिनदहाड़े हत्या इसका ताजा उदाहरण है। गौ तस्करी और बजरंगदल के प्रदर्शन पर भी पूर्व भूपेश बघेल ने तंज कसा है।

यह भी पढ़ें:- सिर्फ डिग्री की गिनती के फेर में न रहे, काबिलियत के लिए पढ़ें: वित्त मंत्री OP चौधरी

उन्होंने कहा कि सही मायने में देखेंगे तो ये लेन-देन का मामला निकलेगा। जब से भाजपा की सरकार आई है तब से गौ तस्करी बढ़ी है। 5 साल के हमारे सरकार में ऐसी समस्या नहीं आई थी। गौठान योजना भी बंद कर दिए हैं। इसलिए सारे मवेशी यहां से चले जाए इसलिए तस्करी बढ़ी है। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि जनदर्शन करने से पहले कानून व्यवस्था को सुधारना चाहिए। जनदर्शन लगाना ही है तो कानून व्यवस्था पर लगाना चाहिए। अपराधी खुले आम हथियार लेकर घूम रहे हैं। बैज ने कहा कि बीजेपी की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। खुले आम लूट-खसोट चल रही है। जनदर्शन में जनता की समस्या कम, जनप्रतिनिधियों की लूट खसोट की शिकायतें ज्यादा आ रही है। (Congress on Jandarshan)

डिप्टी CM अरुण साव ने किया पलटवार

PCC चीफ बैज और पूर्व CM के बयान पर डिप्टी CM अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव में भी नकार दिया। दीपक बैज सिर्फ बयानबाजी करते हैं। हमारी सरकार ने सभी वादे पूरे किए हैं। प्रदेश की जनता सरकार के कामकाज से खुश है। इससे कांग्रेस परेशान हो रही है। बजरंग दल के प्रदर्शन और कानून व्यवस्था को लेकर साव ने कहा कि कांग्रेस ने 5 साल में तुष्टिकरण की राजनीति की है। हमारी सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक करने में लगी है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात हुई है। हमने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। (Congress on Jandarshan)

Back to top button