ISRO ने हासिल की नई उपलब्धि, ‘पुष्पक ‘ की तीसरी सफल लैडिंग कर लगाई हैट्रिक

ISRO RLV Pushpak landing: इसरो ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने आरएलवी पुष्पक की सफल लैंडिंग कर दी है। इसरो ने रविवार 23 जून को रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल (RLV) की लगातार तीसरी बार लैंडिंग एक्सपेरिमेंट में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़े :- NTA Chief Replaced: पेपर लीक विवाद के बीच NTA चीफ की छुट्टी, प्रदीप सिंह खरोला बने नए प्रमुख

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 23 जून को पुन: प्रयोज्य लॉन्च (ISRO RLV Pushpak landing) वाहन (RLV) लैंडिंग प्रयोग (LEX) में ये लगातार तीसरी सफलता हासिल की है। LEX (03) की श्रृंखला में तीसरा और अंतिम परीक्षण कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) में आयोजित किया गया था।

आरएलवी लेक्स-01 और लेक्स-02 मिशनों की सफलता के बाद, आरएलवी लेक्स-03 ने अधिक चुनौतीपूर्ण रिलीज स्थितियों (लेक्स-02 के लिए 150 मीटर के मुकाबले 500 मीटर की क्रॉस रेंज) और अधिक के तहत आरएलवी की स्वायत्त लैंडिंग क्षमता को फिर से प्रदर्शित किया।

जानकारी के अनुसार, इसरो की तरफ से आरएलवी पुष्पक विमान का परीक्षण सुबह 7.10 बजे बेंगलुरु से लगभग 220 किमी दूर चित्रदुर्ग जिले के चल्लाकेरे में एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) में किया गया था। विमान को भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलिकॉप्टर से 4.5 किमी की ऊंचाई तक ले जाया गया और रनवे पर लैंडिंग के लिए छोड़ा गया। (ISRO RLV Pushpak landing)

Back to top button