खड़े ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, हादसे में 13 लोगों की हुई मौत

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के हावेरी जिले भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां ब्यादगी तालुक में एक मिनी बस खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज जारी है। मृतकों में ज्यादातर लोग शिवमोगा के रहने वाले थे, जो देवी यल्लम्मा के दर्शन करके बेलगावी के सवादट्टी से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि बस के ड्राइवर को नींद आ गई थी, जिसके चलते ये हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें:- आज फिर दिल्ली जाएंगे CM विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्‍तार की चर्चा तेज

भारत में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले साल कुल 4 लाख 61 हजार 312 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन हादसों में मरने वालों की संख्या 1 लाख 68 हजार 491 हो गई है और करीब 4.45 लाख लोग घायल भी हुए थे। भारत में दुर्घटनाओं की संख्या 2021 की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत बढ़ गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 9.4 प्रतिशत बढ़ गई है। (Karnataka Road Accident)

तेज रफ्तार जानलेवा 

भारतीय सड़कों पर तेज रफ्तार जानलेवा साबित हुई है। 2022 में हुई लगभग 75 प्रतिशत दुर्घटनाओं का कारण यही है। सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों के पीछे गलत दिशा में ड्राइविंग भी सबसे बड़े कारणों में से एक है, जिसका योगदान लगभग छह प्रतिशत है। नशे में गाड़ी चलाना और गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल दो अन्य बड़े कारण हैं, जो भारत में चार प्रतिशत से अधिक सड़क दुर्घटनाओं में हिस्सेदार हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक बुनियादी सड़क सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन के कारण भी पिछले साल भारत में लगभग 70 हजार लोग मारे गए। (Karnataka Road Accident)

सीटबेल्ट नियम लागू होने के बाद भी उल्लंघन

सभी बैठने वालों के लिए अनिवार्य सीटबेल्ट नियम लागू करने के बावजूद 2022 में इसे न पहनने के कारण लगभग 17 हजार लोगों की जान चली गई। वहीं हेलमेट न पहनने के कारण 50 हजार से ज्यादा दोपहिया वाहन चालकों की भी मौत हो गई। इनमें से आधे से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर हुई हैं। लगभग 33 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं एक्सप्रेसवे समेत राष्ट्रीय राजमार्गों पर हुई हैं, जो उच्चतम गति सीमा प्रदान करते हैं। राज्य राजमार्गों पर भी पिछले साल एक लाख से ज्यादा दुर्घटनाएं हुईं, जो भारत में सभी दुर्घटनाओं का लगभग 23 प्रतिशत है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 40 प्रतिशत दुर्घटनाएं अन्य सड़कों पर होती हैं। (Karnataka Road Accident)

Related Articles

Back to top button