Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री ने देशवासियों से की अपील, ‘#चीयर4भारत’ से करें पेरिस ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री मोदी ने आज रविवार को लगभग 4 महीने बाद रेडियो प्रोग्राम 11 वीं कड़ी ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) की । इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव, हूल दिवस, रथयात्रा-अमरनाथ यात्रा, कुवैत रेडियो के हिंदी शो, लोकल प्रोडक्ट्स, पर्यावरण दिवस और योग दिवस पर बात की।

यह भी पढ़े :- T20 World Cup Champion: टीम इंडिया बनी विश्व विजेता, 17 साल बाद इंडिया ने जीता T20 वर्ल्ड कप, जीत पर झूमी दुनिया, पीएम मोदी से लेकर मल्लिकार्जुन खरगे तक ने दी बधाई

पीएम मोदी ने 26 जुलाई से होने वाले पेरिस ओलिंपिक में जाने वाली भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस बार ओलिंपिक में कुछ चीजें पहली बार देखने मिलेंगी। खिलाड़ी भी अलग लेवल का रोमांच दिखाएंगे। पीएम मोदी ने देशवासियों से आह्वान कर ‘चीयर4भारत’ हैशटैग से पेरिस ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करें।

लोकसभा चुनाव पर पीएम ने देशवासियों और चुनाव आयोग जताया आभार

लोकसभा चुनाव पर पीएम मोदी ने देशवासियों और चुनाव आयोग को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि जनता ने संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अटूट विश्वास दोहराया है। 2024 का चुनाव, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ, जिसमें 65 करोड़ लोगों ने वोट डाले हैं। हूल दिवस पर आदिवासियों के ‘हूल दिवस’ पर पीएम ने कहा कि यह दिन वीर सिद्धो-कान्हू के साहस से जुड़ा है इन्होंने विदेशी शासकों का विरोध किया था। साथ ही झारखंड के संथाल परगना से हजारों संथाली साथियों को एकजुट करके अंग्रेजों से 1855 में विदेशी शासकों के खिलाफ हथियार उठाए थे।

पीएम मोदी ने कहा कि अगले महीने इसी समय तक पेरिस ओलिंपिक शुरू हो जाएंगे। मैं भारतीय दल को शुभकामनाएं देता हूं। इस बार हमारा हैशटैग #Cheer4Bharat है। इसके जरिए हमें अपने खिलाड़ियों को चीयर करना है। टोक्यो की यादें अब तक ताजा हैं। तभी से हमारे खिलाड़ी तैयारियों में जुटे थे। 900 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। इस बार कुछ चीजें पहली बार देखने मिलेंगी।

पीएम मोदी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया है, इस का नाम है- एक पेड़ मां के नाम। मैंने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाया है। पिछले एक दशक में भारत में सबके प्रयासों से वन क्षेत्र का विस्तार हुआ है। अमृत महोत्सव के दौरान, देशभर में 60 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर भी बनाए गए हैं। अब हमें ऐसे ही मां के नाम पर पेड़ लगाने के अभियान को गति देनी है।

पीएम ने कहा कि कुवैत सरकार ने अपने नेशनल रेडियो पर एक कार्यक्रम शुरू किया है, और वह भी हिन्दी में। कुवैत रेडियो पर हर रविवार को इसका आधे घंटे टेलीकास्ट किया जाता है। इसमें भारतीय संस्कृति के अलग-अलग रंग शामिल होते हैं। हमारी फिल्में और कला जगत से जुड़ी चर्चाएं वहां भारतीय समुदाय के बीच बहुत लोकप्रिय हैं।

इस महीने पूरी दुनिया ने 10वें योग दिवस को उत्साह के साथ मनाया है। पीएम ने कहा कि मैंने भी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में योग कार्यक्रम में शामिल होकर योग किया। कश्मीर में युवाओं के साथ-साथ बहनों-बेटियों ने भी योग दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर साल योग दिवस में नए-नए रिकॉर्ड्स बन रहे हैं।

रेडियो के संस्कृत बुलेटिन की सिल्वर जुबली पर: आज संस्कृत से जुड़ा एक खास अवसर है। आज 30 जून को आकाशवाणी का संस्कृत बुलेटिन अपने प्रसारण के 50 साल पूरे कर रहा है। 50 साल से लगातार इस बुलेटिन ने कितने ही लोगों को संस्कृत से जोड़े रखा है। मैं ऑल इंडिया रेडियो परिवार को बधाई देता हूं। संस्कृत की भारतीय ज्ञान-विज्ञान की प्रगति में बड़ी भूमिका रही है। आज के समय की मांग है कि हम संस्कृत को सम्मान भी दें, और उसे अपने जीवन से भी जोड़ें। जगनन्नाथ रथयात्रा पर पीएम मोदी ने कहा कि मेरी कामना है कि महाप्रभु जगन्नाथ की कृपा सभी देशवासियों पर सदैव बनी रहे। अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो चुकी है, और अगले कुछ दिनों में पंढरपुर वारी भी शुरू होने वाली है। मैं इन यात्राओं में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देता हूं।

11 विदेशी भाषाओं में भी होता है मन की बात का ब्रॉडकॉस्ट

मन की बात  (Mann Ki Baat) को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है।

2014 में पहला मन की बात एपिसोड प्रसारित हुआ था। मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्‍टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है। फ्रेंच, पश्‍तो, चाइनीज समेत इसका ब्रॉडकास्‍ट 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है।

Back to top button