छत्तीसगढ़ में PCC चीफ बदलने की कवायद, मंत्री कश्यप ने कहा- बैज को दे देना चाहिए इस्तीफा

Minister Kashyap on Baij: छत्तीसगढ़ में PCC चीफ बदलने की कवायद पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दीपक बैज में अगर कोई नैतिकता है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। विधानसभा और लोकसभा में करारी हार हुई है। अगर दीपक बैज बने रहे तो निकाय चुनाव भी हार जाएंगे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार की हैट्रिक लगेगी। PCC चीफ पद को लेकर मंत्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस का कोई नेता जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। चुनाव निकलते जा रहे हैं, लेकिन समीक्षा ही नहीं कर पा रहे हैं। विधानसभा हार के बाद भी समीक्षा नहीं की। अब भी नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें मालूम है कि ये क्यों हार रहे हैं। तो समीक्षा का औचित्य नहीं है।

यह भी पढ़ें:- सांसद बृजमोहन अग्रवाल से पूछकर उपचुनाव के लिए टिकट देगी कांग्रेस !, पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने दिया बड़ा बयान

वहीं हार की समीक्षा को लेकर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि कमेटी गठन हो गया है। बहुत जल्दी कमेटी के इंचार्ज वीरप्पा मोईल आएंगे और समीक्षा होगी। निश्चित रूप से जब भी कांग्रेस विपत्ति में रही है, उसके बाद कांग्रेस हमेशा निखर गई है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूती से खड़े होगी। दीपक बैज को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए डहरिया ने कहा कि केदार कश्यप अपनी पार्टी संभाले। उन्होंने कहा कि वो भी चुनाव हारे थे, तब संगठन में आकर काम क्यों कर रहे थे। (Minister Kashyap on Baij)

भाजपा सरकार में नक्सलियों के हौसले पस्त: मंत्री कश्यप

नक्सलियों के पास से नोट छापने की मशीन मिलने को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से बनी है तब से नक्सलियों के हौसले पस्त हुए हैं। हर स्तर पर कार्रवाई जारी है। अंदरूनी इलाकों में भी हमारे जवान छापेमारी कर रहे हैं। बहुत अच्छा संदेश है। हालांकि पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार डहरिया ने कहा कि यह बहुत गंभीर स्थिति है। बीजेपी के समय नक्सलवाद की घटना बढ़ी है। हमारी सरकार में घटनाएं घटी थी। बता दें कि कुछ दिनों से नक्सली घटनाएं बढ़ी है। बीते दिन नक्सली हमले में 2 जवान शहीद हो गए। वहीं IED की चपेट में आने से ग्रामीण घायल हो रहे हैं। (Minister Kashyap on Baij)

Back to top button