सुकमा में जवानों को मिली बड़ी सफलता, 9 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार

Naxalite Arrested in Sukma: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, जवानों ने 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सभी की गिरफ्तारी जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से हुई है। गिरफ्तार 4 नक्सली 23 जून को पुलिस वाहन को IED विस्फोट करने की घटना में शामिल थे। इस घटना में 201 वाहिनी कोबरा के 2 जवान शहीद हुए थे। वहीं 5 नक्सली 6 अप्रैल 2024 को मंडीमरका और गोंदपल्ली के बीच सुरक्षाबलों पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे। गिरफ्तार सभी नक्सली जगरगुंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:- अलकनंदा नदी का रौद्र रूप! मास्टर प्लान के कार्यों का वैकल्पिक मार्ग भी बहा, रिवर फ्रंट का काम बंद

पुलिस को सूचना मिली थी कि जगरगुंडा एरिया कमेटी में नक्सली मौजूद हैं। इसके आधार पर जिला बल, DRG, कोबरा 201 और CRPF 150 वाहिनी की अलग-अलग टीम तैयार कर  रवाना किया गया था। बता दें कि टेकलगुड़ा नक्सली ब्लास्ट के बाद से जगरगुंडा इलाके में पुलिस ने सर्चिंग तेज कर दी है। (Naxalite Arrested in Sukma)

Back to top button