डिप्टी CM साव ने डहरिया के बयान पर किया पलटवार, कहा- कांग्रेस में ना नेता है और ना नेतृत्व

Sao On Shiv Dahria: पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया के सांसद बृजमोहन अग्रवाल को लेकर दिए बयान पर डिप्टी CM अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि शिव कुमार डहरिया को आरंग और जांजगीर-चांपा की जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। रायपुर दक्षिण विधानसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती से लड़ेगी। बृजमोहन अग्रवाल पार्टी के वरिष्ठ और समर्पित नेता है। उनका मार्गदर्शन पार्टी को आगे भी मिलता रहेगा। कांग्रेस में न नेता है, न नियत है और न नेतृत्व है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में PCC चीफ बदलने की कवायद, मंत्री कश्यप ने कहा- बैज को दे देना चाहिए इस्तीफा

बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं, जिसे लेकर BJP और कांग्रेस दोनों पार्टी ही तैयारी में जुट गई है। इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार डहरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उ्होंने कहा कि हम बृजमोहन अग्रवाल से पूछकर दक्षिण विधनासभा उपचुनाव में टिकट देंगे। बृजमोहन अग्रवाल के दुखी होने का फायदा कांग्रेस को मिलेगा। बृजमोहन अग्रवाल से जबरदस्ती मंत्री पद से इस्तीफा लिया गया। वे केंद्रीय मंत्री नहीं बनाए जाने से दुखी और नाराज है। (Sao On Shiv Dahria)

दीपक बैज को इस्तीफा दे देना चाहिए: कश्यप

इधर, छत्तीसगढ़ में PCC चीफ बदलने की कवायद पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दीपक बैज में अगर कोई नैतिकता है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। विधानसभा और लोकसभा में करारी हार हुई है। अगर दीपक बैज बने रहे तो निकाय चुनाव भी हार जाएंगे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार की हैट्रिक लगेगी। PCC चीफ पद को लेकर मंत्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस का कोई नेता जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। चुनाव निकलते जा रहे हैं, लेकिन समीक्षा ही नहीं कर पा रहे हैं। विधानसभा हार के बाद भी समीक्षा नहीं की। अब भी नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें मालूम है कि ये क्यों हार रहे हैं। तो समीक्षा का औचित्य नहीं है। (Sao On Shiv Dahria)

Back to top button