पूर्व मंत्री डहरिया के बयान पर डिप्टी CM साव का पलटवार, कहा- खुद के घर में जूतमपैजार चल रहा

Sao On Shiv Dahriya: डिप्टी CM अरुण साव ने कैबिनेट विस्तार को लेकर दिए पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा अपने घर में जो जूतमपैजार चल रहा है, शिव डहरिया उसकी चिंता करे। दूसरे के घर में झांकने का काम ना करे। भाजपा एकजुट और मजबूत है। सरकार छत्तीसगढ़ और जनता की इच्छा-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। डिप्टी CM साव ने कांग्रेस की समीक्षा बैठक को लेकर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बैठक में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।

यह भी पढ़ें:- साय कैबिनेट के विस्तार को लेकर कांग्रेस का तंज, पूर्व मंत्री डहरिया ने कहा- एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति

उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों में विवाद चल रहा है। ये आपस में बुरी तरह से लड़ने वाले हैं। हार का ठीकरा किस पर फुटेगा, ये देखने वाली बात होगी। कांग्रेस फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की बैठक पर कहा कि पांच सालों में कांग्रेस ने कई कुकर्म किए। कांग्रेस एक परिवार की जागीर की तरह काम करती है। कांग्रेस ने जनता और प्रदेश के लिए राजनीति नहीं की, बल्कि अपने परिवार के लिए राजनीति करते हैं। जनता कांग्रेस से दूर जा चुकी है। (Sao On Shiv Dahriya)

कांग्रेस का परफॉर्मेस अच्छा रहेगा: मोइली 

इससे पहले समीक्षा बैठक के लिए पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा था कि हम छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए आए हैं। आगामी चुनाव में कांग्रेस का परफॉर्मेस अच्छा रहेगा, जो खामियां होंगी उसे दूर करेंगे। उन्होंने कहा- सभी बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर  AICC को रिपोर्ट सौंपेंगे। मोइली ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था, क्योंकि छत्तीसगढ़ में कई बेहतरीन लीडरशिप है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कहां गलती हुई, इसका पता लगाएंगे, लेकिन एनडीए ने भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। कांग्रेस अब आगामी चुनाव की ओर देख रही है। (Sao On Shiv Dahriya)

Back to top button